MP NEWS: इंदौर में स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर उत्साह, भीषण गर्मी के बीच अधिवक्ताओं में भारी मतदान

MP NEWS: इंदौर : Indore में स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर मंगलवार को अभिभाषक संघ परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे।

10 हजार से ज्यादा अधिवक्ता कर रहे मतदान

MP NEWS:जानकारी के अनुसार, इस चुनाव में करीब 10 हजार 537 अधिवक्ता मतदाता हिस्सा ले रहे हैं। मतदान के लिए 11 बूथ बनाए गए हैं, जहां सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।

मतदान केंद्रों पर दिखी लंबी कतारें

MP NEWS:सुबह से ही मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मेन गेट से लेकर कॉन्फिडेंस हॉल और न्यू बिल्डिंग तक मतदान व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा गया। आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

READ MORE: MP CRIME: इंदौर में नवविवाहिता की आत्महत्या से सनसनी, पहनावे को लेकर पारिवारिक विवाद की बात आई सामने

पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था रही मुस्तैद

MP NEWS:मतदान के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया। पूरे परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं की सराहना की

MP NEWS:इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एलेज यादव ने कहा कि इस बार मतदान व्यवस्था पहले से बेहतर बनाई गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रबंधन टीम द्वारा किए गए इंतजामों से अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

90 प्रतिशत मतदान की उम्मीद

MP NEWS:शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन 11 बजे के बाद मतदान में तेजी देखने को मिली। चुनाव अधिकारियों के अनुसार इस बार करीब 90 प्रतिशत मतदान होने की संभावना जताई जा रही है।

READ MORE: PM Shri Air Ambulance : उज्जैन: सीएम के निर्देश पर एयर एम्बुलेंस से बेंगलुरु भेजा गया 5 माह का मासूम; नि:शुल्क होगा इलाज

मतदान के बाद होगी अगली प्रक्रिया

MP NEWS:मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान सामग्री को सीलबंद कर स्टेट बार काउंसिल भेजा जाएगा। इसके बाद हाई पावर कमेटी द्वारा मतगणना की तारीख और प्रक्रिया तय की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti: उज्जैन महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

Mahakal Bhasma Aarti: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories