Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Naigarhi Tehsil Violence : मऊगंज: नईगढ़ी तहसील परिसर बना अखाड़ा; जमीन विवाद...

Naigarhi Tehsil Violence : मऊगंज: नईगढ़ी तहसील परिसर बना अखाड़ा; जमीन विवाद में दबंगों ने पीड़ित पक्ष को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Naigarhi Tehsil Violence : मऊगंज। जिले के नईगढ़ी तहसील कार्यालय से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है। न्याय की उम्मीद में तहसील पहुंचे फरियादियों को वहां सरेराह लात-घूंसों से पीटा गया। जमीन विवाद से शुरू हुई बहस देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई, जिससे तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

तहसील परिसर में बेखौफ दबंगई जानकारी के अनुसार, विवाद जमीन से जुड़ा था जिसके सिलसिले में दोनों पक्ष तहसील पहुंचे थे। वहां मौजूद दबंगों ने कानून का खौफ ताक पर रखकर पीड़ित पक्ष पर हमला बोल दिया। सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम हुई इस मारपीट ने प्रशासनिक मुस्तैदी और सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है। घटना के दौरान वहां मौजूद लोग और सरकारी अमला मूकदर्शक बना रहा, जिससे हमलावरों के हौसले और बुलंद नजर आए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल न्याय के मंदिर कहे जाने वाले प्रशासनिक कार्यालय में हुई इस हिंसा ने आम जनता के बीच दहशत पैदा कर दी है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है और हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तहसील जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों पर भी आम नागरिक सुरक्षित नहीं हैं, तो कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

वीडियो वायरल, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट और हंगामा साफ तौर पर देखा जा सकता है। अब क्षेत्र में यह चर्चा का विषय है कि प्रशासन इन बेखौफ हमलावरों पर क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित रह जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here