Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: कोरबा में खाद्य सैंपल फेल, ADM कोर्ट का बड़ा फैसला:...

CG NEWS: कोरबा में खाद्य सैंपल फेल, ADM कोर्ट का बड़ा फैसला: दुकानदारों पर 10 हजार से 1 लाख तक जुर्माना

CG NEWS:कोरबा : Korba में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों की जांच में कई नमूने फेल पाए गए हैं। मामले की सुनवाई के बाद ADM कोर्ट ने संबंधित दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया है।

कई प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना

CG NEWS: ADM कोर्ट के फैसले में दर्री स्थित स्वाद रेस्टोरेंट पर 1 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं जय कृष्ण डेली नीड्स पर 60 हजार रुपये, मुरली होटल और बीकानेर स्वीट्स पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

CG NEWS:इसके अलावा युवराज ट्रेडर्स पर 30 हजार रुपये, श्याम स्वीट्स (जेलगांव) पर 25 हजार रुपये, शुभम डेयरी (उरगा) पर 20 हजार रुपये तथा सुनीता डेयरी (उरगा) पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

READ MORE: Raipur Crime : फेरीवाले बनकर कर रहे थे गांजा तस्करी, रायपुर रेंज पुलिस ने 13 तस्करों को दबोचा, कपड़ों के ढेर में छिपा रखा था गांजा, 1.98 करोड़ का माल जब्त

अन्य दुकानों पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी

CG NEWS:प्रशासन ने बताया कि बालाजी वाटन इंडस्ट्रियल एरिया, नेचुरल स्वीट्स निहारिका, निर्मल डेयरी कुसमुंडा, मां कालिका डेयरी कुसमुंडा, अपना मार्ट आरएसएस नगर, गीता एजेंसी सीतामणी और फोर सीजन रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी प्रकरण तैयार किए गए हैं। इन मामलों की जल्द सुनवाई की जाएगी।

डिज्नीलैंड मेले में भी निरीक्षण

CG NEWS:इसी दौरान Disneyland Fair Korba का औचक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने, हानिकारक रंगों के उपयोग को नियंत्रित करने तथा पानी की बोतल एमआरपी से अधिक कीमत पर न बेचने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन की सख्ती जारी

CG NEWS:प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

READ MORE: raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here