HomeMadhya Pradeshbjp-training-camp-narsinghpur: नरसिंहपुर में BJP का महाप्रशिक्षण अभियान, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया...

bjp-training-camp-narsinghpur: नरसिंहपुर में BJP का महाप्रशिक्षण अभियान, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया संगठन का पाठ

Date:

Related stories

Bemetara CMHO: PLP जांच को CMHO के विरुद्ध शिकायत से जोड़ना मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास: CHO संघ

Bemetara CMHO: बेमेतरा: प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ, छत्तीसगढ़...

bjp-training-camp-narsinghpur: नरसिंहपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संगठन, सोशल मीडिया, मीडिया प्रबंधन और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत योग और व्यायाम सत्र से हुई। पहले सत्र में पूर्व विधायक ताराचंद्र बावरिया ने कार्यकर्ता विकास विषय पर मार्गदर्शन दिया। इसके बाद प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुयश त्यागी ने सोशल मीडिया की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति और कार्यक्रमों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

bjp-training-camp-narsinghpur: प्रदेश सह मीडिया एवं संभाग प्रभारी श्रीकांत साहू ने मीडिया प्रबंधन पर बोलते हुए कहा कि पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों को समय पर जनता तक पहुंचाने के लिए मजबूत मीडिया नेटवर्क जरूरी है।

तीसरे सत्र में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा संगठन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देता है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है।

bjp-training-camp-narsinghpur: चौथे सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने भाजपा की कार्यपद्धति पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। समापन सत्र में डिजिटल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद दर्शन सिंह, विधायक महेंद्र नागेश सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here