Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Indore POCSO Act Case Indore : इंदौर: नाबालिग रिश्तेदार से दुष्कर्म करने वाला...

POCSO Act Case Indore : इंदौर: नाबालिग रिश्तेदार से दुष्कर्म करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म; DNA टेस्ट कराएगी पुलिस

POCSO Act Case Indore : इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में मानवता और रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ अपने रिश्तेदार के घर रहने आई एक नाबालिग युवती के साथ दरिंदगी की गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया।

बेबसी का उठाया फायदा मिली जानकारी के अनुसार, घटना की जड़ें वर्ष 2025 से जुड़ी हैं। खरगोन की रहने वाली नाबालिग युवती पारिवारिक कारणों से इंदौर में अपने एक रिश्तेदार के घर रहने आई थी। इसी दौरान आरोपी की पत्नी विवाद के बाद मायके चली गई थी। घर में अकेला पाकर आरोपी ने अपनी ही नाबालिग रिश्तेदार के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर के मारे लंबे समय तक चुप रही।

शोषण से गर्भवती हुई पीड़िता आरोपी की धमकी के साये में पीड़िता लगातार शोषण का शिकार होती रही, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। हाल ही में पीड़िता ने एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद परिजनों को पूरी सच्चाई का पता चला। परिजनों ने तत्काल चंदन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेनशीलता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और दुष्कर्म सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस की कार्रवाई और डीएनए टेस्ट मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था, जिस पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की एक विशेष टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले को वैज्ञानिक रूप से और अधिक पुख्ता करने के लिए पुलिस अब आरोपी का डीएनए (DNA) टेस्ट भी कराएगी, ताकि न्यायालय में आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्य पेश किए जा सकें।

यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है, जहाँ अपनों के बीच ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस अब इस मामले में त्वरित चार्जशीट पेश करने की तैयारी कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here