Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh constable-saves-deer-cub: पुलिस का मानवीय चेहरा! डायल-112 टीम ने घायल हिरन के बच्चे...

constable-saves-deer-cub: पुलिस का मानवीय चेहरा! डायल-112 टीम ने घायल हिरन के बच्चे को दिया नया जीवन

constable-saves-deer-cub: आरोन के पनवाड़ी हाट चौकी में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र यादव ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल हिरन के बच्चे की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, डायल-112 पर इवेंट के दौरान आरक्षक जितेंद्र यादव को एक हिरन का बच्चा घायल अवस्था में मिला, जिसके पीछे आवारा कुत्ते पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही वह डायल-112 चालक दिलीप रघुवंशी और विजय रघुवंशी के साथ मौके पर पहुंचे।

constable-saves-deer-cub: आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए हिरन के बच्चे को कुत्तों से सुरक्षित बचाया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल हिरन का प्राथमिक उपचार कराया गया।

उपचार के बाद हिरन के बच्चे को सुरक्षित वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उसे निगरानी में रखा गया है।

constable-saves-deer-cub: आरक्षक जितेंद्र यादव के इस मानवीय कार्य की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस का ऐसा संवेदनशील चेहरा समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here