Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Moral Policing Case : भोपाल में मोरल पुलिसिंग: होटल में युवक-युवती को...

Moral Policing Case : भोपाल में मोरल पुलिसिंग: होटल में युवक-युवती को पकड़कर सड़क पर किया हंगामा, युवक के चेहरे पर पोती स्याही

Moral Policing Case : भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गौतम नगर स्थित ‘प्राइड इन’ होटल में एक बार फिर हाई-प्रोफाइल हंगामा देखने को मिला। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने होटल के एक कमरे में ठहरे हुए एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को पकड़ा। कार्यकर्ताओं ने दोनों को कमरे से बाहर निकालकर सड़क पर लाया, जहाँ स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मारपीट और अभद्रता की घटना प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ सड़क पर मारपीट की। केवल इतना ही नहीं, युवक को अर्धनग्न कर उसके चेहरे पर कालिख (स्याही) और गोबर पोत दिया गया। इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को सुरक्षित थाने लेकर आई।

पुलिस की कार्रवाई और जांच थाने पहुंचने पर युवक और युवती, दोनों ने ही एक-दूसरे के खिलाफ या किसी अन्य के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवती भोपाल के अयोध्या नगर की रहने वाली है और वह युवक (आरिफ खान) के साथ पहले भी रिलेशनशिप में रह चुकी है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी युवक आरिफ खान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है; उसके खिलाफ अड़ीबाजी, ब्लैकमेलिंग और मोबाइल चोरी जैसे कई मामले दर्ज हैं।

शांति बनाए रखने की अपील गोविंदपुरा पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए युवक-युवती और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं, दोनों पक्षों को समझाइश दी। पुलिस ने किसी भी प्रकार की शांति भंग करने वाले कृत्य न करने की चेतावनी देते हुए सभी को छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here