Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: बचेली में मातृ शक्ति दिवस का भव्य आयोजन, समर कैम्प...

CG NEWS: बचेली में मातृ शक्ति दिवस का भव्य आयोजन, समर कैम्प में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

CG NEWS:  फकरे आलम खाश \ बचेली : छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बचेली भवन में आयोजित समर कैम्प के दौरान मातृ शक्ति दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों और रचनात्मक गतिविधियों से सभी का मन मोह लिया।

CG NEWS: समिति के महासचिव महेंद्र कुमार साहू ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारने के उद्देश्य से बाल विकास समिति द्वारा प्रत्येक रविवार को बाल विकास कक्षाएं संचालित की जाती हैं। साथ ही 1 अप्रैल से शुरू हुआ समर कैम्प जून माह तक चलेगा।

CG NEWS: उन्होंने बताया कि समर कैम्प में बच्चों को प्रशिक्षित करने का कार्य हर्षिता और शिल्पा मैडम द्वारा किया जा रहा है। हर्षिता मैडम ने कहा कि इस बार कैम्प का मुख्य फोकस “एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग” रखा गया है, ताकि बच्चे सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को भी विकसित कर सकें।

READ MORE: CG Crime:  बिलासपुर में साइबर ठगी का नया तरीका, ऑनलाइन ऑफर और कॉल से लोगों को बना रहे शिकार

CG NEWS: सुबह और शाम संचालित होने वाले इस शिविर में बच्चों को पेंटिंग, डांस, कहानी लेखन, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि बच्चों को मोबाइल स्क्रीन से दूर रखकर रचनात्मक कार्यों से जोड़ना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है।

CG NEWS: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रहलाद साहू, अलका और परितोष मिश्रा मौजूद रहे। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार, अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए।

CG NEWS: इस दौरान बच्चों ने सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं उनके द्वारा तैयार किए गए आर्ट एंड क्राफ्ट मॉडल अतिथियों को भेंट किए गए। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक था।

READ MORE: Good Governance Tihar : सुशासन तिहार में व्यवस्थाओं पर सवाल, नाबालिग बच्चों से कराया गया नाश्ता-शरबत वितरण

CG NEWS: कार्यक्रम का संचालन लोकेश कुमार साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शिल्पा मैडम द्वारा किया गया। सफल आयोजन के बाद पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here