IPL Fake Ticket: IPL फर्जी टिकट गिरोह का पर्दाफाश, ChatGPT से डिजाइन सीखकर बेच रहे थे नकली टिकट

IPL Fake Ticket: लखनऊ/दुर्ग। आईपीएल मैच के नाम पर स्टेडियम के बाहर फर्जी टिकट बेचकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई लखनऊ साइबर सेल और सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की।

IPL Fake Ticket:गिरफ्तार आरोपियों में श्रीकांत बोरकर (मास्टरमाइंड), नूतन कुमार साहू, राजेंद्र चौधरी और विश्वजीत साहू शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने 15 फर्जी IPL टिकट, 14 प्रिंटेड शीट, लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और प्रिंटिंग से जुड़ा भारी सामान बरामद किया है।

IPL Fake Ticket:पूरा मामला तब सामने आया जब जालौन निवासी प्रदीप सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच के लिए टिकट खरीदे। आरोपियों ने स्टेडियम के बाहर उन्हें टिकट बेचकर ₹1000 UPI के जरिए ले लिए, लेकिन एंट्री गेट पर स्कैन होते ही टिकट फर्जी निकले।

READ MORE: CG Crime: 2.21 लाख की फर्जी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, कर्ज चुकाने से बचने रची थी साजिश

IPL Fake Ticket:शिकायत मिलते ही लखनऊ साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू की और UPI ट्रांजैक्शन ट्रेस कर आरोपियों को दोदनखेड़ा चौराहे के पास से दबोच लिया।

IPL Fake Ticket:जांच में सामने आया कि यह गिरोह पूरी तरह संगठित तरीके से काम कर रहा था। आरोपी सोशल मीडिया से असली टिकटों की फोटो डाउनलोड करते, फिर डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर की मदद से हूबहू नकली टिकट तैयार करते थे। गिरोह के सदस्य 2D/3D डिजाइनिंग में भी दक्ष थे और उन्होंने टिकट को असली जैसा बनाने के लिए कई तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल किया।

IPL Fake Ticket:पुलिस के मुताबिक, मास्टरमाइंड श्रीकांत बोरकर पहले से डिजाइनिंग और कार वॉशिंग का काम करता था, जबकि बाकी सदस्य प्रिंटिंग और बिक्री का काम संभालते थे। सभी आरोपी जल्द पैसे कमाने की लालच में इस साइबर-फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा बने।

READ MORE: raipur-ipl-online-betting: IPL सट्टे का बड़ा खेल बेनकाब! ब्रिज के नीचे से ऑनलाइन बेटिंग चला रहा आरोपी गिरफ्तार…

IPL Fake Ticket:फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इस गिरोह ने और किन शहरों में इसी तरह की ठगी को अंजाम दिया है। साथ ही इनके पूरे नेटवर्क और संभावित साथी आरोपियों की तलाश जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories