Sunday, September 27, 2026
Home National PM मोदी की बड़ी अपील! पेट्रोल-डीजल बचाएं, 1 साल तक न खरीदें...

PM मोदी की बड़ी अपील! पेट्रोल-डीजल बचाएं, 1 साल तक न खरीदें गोल्ड और अपनाएं वर्क फ्रॉम होम

PM Modi appeal save petrol diesel : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और गैस जैसे ईंधनों का सीमित और जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में हर नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा बचत की दिशा में योगदान देना चाहिए।

मेट्रो और कार पूलिंग को बढ़ावा देने की सलाह

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा उपलब्ध है, वहां लोगों को निजी वाहनों की बजाय मेट्रो से सफर करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कार पूलिंग को भी बढ़ावा देने की सलाह दी। पीएम ने कहा कि अगर कार का उपयोग जरूरी हो, तो लोग मिलकर सफर करें ताकि ईंधन की बचत हो सके।

Read more : MP Weather Update : मध्यप्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं लू का कहर

इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर

नरेंद्र मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को भी बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास ईवी (Electric Vehicle) हैं, उन्हें अधिक से अधिक उसी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी और विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।

फिर अपनाएं वर्क फ्रॉम होम

प्रधानमंत्री ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान लोगों ने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक अपनाया था। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इन व्यवस्थाओं को दोबारा प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि ईंधन की खपत कम हो सके।

विदेश यात्रा टालने की अपील

पीएम मोदी ने मध्यम वर्ग में बढ़ते विदेशी पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग के ट्रेंड पर भी चिंता जताई। उन्होंने लोगों से अपील की कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कम से कम एक साल तक विदेश यात्राएं टाल दें।

सोना खरीदने पर भी दी सलाह

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोने की खरीदारी में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। ऐसे में राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए लोगों को एक साल तक गोल्ड खरीदारी टालने का संकल्प लेना चाहिए, चाहे घर में कोई बड़ा कार्यक्रम ही क्यों न हो।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here