Dewas News :अनिल उपाध्याय /देवास/मध्यप्रदेश : सरकार गांवों में पानी पहुंचाने के लाख दावे कर रही है, लेकिन देवास जिले के एक गांव में तस्वीर कुछ और बयान कर रही है मामला है कन्नौद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डाबरी बुजुर्ग के भैरूपुरा का जहा हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं। यहां करीब 800 की आबादी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रही है। गांव में मौजूद दो कुएं सूख चुके हैं और खराब पड़ी पानी की टंकी के चलते सप्लाई प्रभावित है। ऐसे में पूरा गांव एकमात्र हैंडपंप के सहारे निर्भर है।
Dewas News :ग्रामीणों का कहना है कि पानी के लिए महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर लाइन लगानी पड़ती है। एक ही हैंडपंप होने के कारण कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को समस्या बताई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
Dewas News :गांव के अधिकांश परिवार मजदूरी करते ऐसे मैं भीषण गर्मी के चलते इन्हें दो जून की रोटी के साथ ही पेयजल भारी समस्या का सामना भी करना पड़ता है दूर-दराज खेतों से ग्रामीण महिलाएं पानी लाने को मजबूर है पानी के लिए जूझ रहे लोगों के कब सुनेगी सरकार….. यही नहीं 24 घंटे गांव में रहने वाले सरपंच सचिव भी ग्रामीणों कि इस समस्या से अनभिग्य नजर आए जब अपने पंचायत सचिव से इस विषय पर पूछा तो अधिकारियों की तरह सचीव साहब ने जवाब दिया कि मामला संज्ञान में आया है और जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा जिससे सचिव साहब के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाते नजर आ रहे हैं….. बहरहाल इस भीषण गर्मी में भैरूपुरा के ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान हैं……









