Bilaspur News : बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे बच्चे, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, 2 घायल….

बिलासपुर। Bilaspur News :  जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कुदरत का कहर उस समय टूट पड़ा जब कुछ बच्चे क्रिकेट खेलते समय बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे जा छिपे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिससे 13 वर्षीय अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Bilaspur News : घटना बन्नाक चौक क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और तेज बारिश के साथ बादलों की गरज शुरू हो गई। जान बचाने की कोशिश में सभी बच्चे पास के एक पेड़ के नीचे जा खड़े हुए। उसी दौरान तेज चमक और धमाके के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में अभिषेक सहित तीन बच्चे आ गए।

Bilaspur News

अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग आकाशीय बिजली से हुई इस त्रासदी को लेकर बेहद दुखी हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories