CG NEWS: शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फांसी लगाकर दी जान

धमतरी : धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शादी के महज पांच महीने बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

CG NEWS:जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान कामेश्वरी साहू के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब पांच महीने पहले परसतराई गांव निवासी युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

READ MORE: CG Crime: महिला अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म और छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS:घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई और पूरे गांव में घटना चर्चा का विषय बन गई।

CG NEWS:सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

CG NEWS:मामले को लेकर अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

READ MORE: CG Crime: महिला अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म और छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS:फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories