Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : भोपाल के टिंबर मार्केट में भीषण आग, 20 फीट...

MP NEWS : भोपाल के टिंबर मार्केट में भीषण आग, 20 फीट तक उठीं लपटें

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल : भोपाल के बरखेड़ी ऑटो स्टैंड के पास स्थित टिंबर मार्केट में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लकड़ी की एक दुकान में लगी, जिससे देखते ही देखते ऊंची लपटें उठने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें करीब 20 फीट तक ऊपर दिखाई दे रही थीं।

MP NEWS : घटना के दौरान दुकान के पीछे मौजूद रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें लगातार गुजरती रहीं, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

MP NEWS : प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया गया कि टीन शेड पर बिजली का करंट फैल गया था, जिसके बाद आग तेजी से भड़क उठी। मौके पर पहुंचे बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत बिजली कनेक्शन काटा, तब जाकर राहत कार्य आसान हो सका।

MP NEWS : जानकारी के अनुसार, जिस दुकान में आग लगी थी उसे मेट्रो परियोजना के चलते दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here