Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh korba Breaking : पीएफ निकालने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला क्लर्क...

korba Breaking : पीएफ निकालने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला क्लर्क CBI के हत्थे चढ़ा

korba Breaking
korba Breaking

korba Breaking : कोरबा: सीबीआई ने एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क पर खदान कर्मी से पीएफ का पैसा निकालने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

korba Breaking : जानकारी के मुताबिक, खदान कर्मी अपने पीएफ की राशि निकालने के लिए विभागीय प्रक्रिया पूरी कर रहा था। इस दौरान क्लर्क मनोहर लाल कौशिक ने उसे कई बार कार्यालय के चक्कर लगवाए और बाद में काम करने के एवज में रिश्वत की मांग की।

korba Breaking : पीड़ित कर्मी ने मामले की शिकायत सीबीआई से की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। रविवार को भिलाई से पहुंची सीबीआई टीम ने जाल बिछाकर आरोपी क्लर्क को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

korba Breaking : कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया। वहीं, खदान कर्मियों ने सीबीआई की कार्रवाई पर संतोष जताया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here