CG Crime: रायपुर: राजधानी रायपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके पति को ही हत्यारा गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
CG Crime: पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पार्वती साहू के रूप में हुई है, जो छुईया तालाब के पास किराए के मकान में अपने पति ललित उर्फ विक्की साहू के साथ रहती थी। 28 अप्रैल को पार्वती घर में अचेत अवस्था में मिली थी। गंभीर हालत में उसे तत्काल मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
CG Crime: शुरुआत में मामला सामान्य मौत का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का रुख बदल दिया। 8 मई को आई रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 234/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
CG Crime: जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से पहले मृतका को आखिरी बार उसके पति के साथ देखा गया था। वहीं घटना के बाद से आरोपी पति भी लापता था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और हिरासत में लेकर पूछताछ की।
CG Crime: पूछताछ में आरोपी ललित उर्फ विक्की साहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कपड़े से पत्नी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
CG Crime: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते यह वारदात हुई, जिसकी हर पहलू से जांच की जा रही है।









