HomeChhattisgarhmurder News : मुंबई में दोस्त की हत्या कर फरार आरोपी रायपुर...

murder News : मुंबई में दोस्त की हत्या कर फरार आरोपी रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, हावड़ा मेल से भागने की कोशिश

Date:

Related stories

murder News : रायपुर : रायपुर रेलवे स्टेशन से मुंबई में हत्या और अपहरण के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने ही दोस्त की हत्या कर शव के कई टुकड़े करने के बाद ट्रेन से पश्चिम बंगाल भागने की कोशिश कर रहा था।

murder News : मामला शिवाजी नगर थाना में दर्ज FIR से जुड़ा है, जहां आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी पर अपने साथी औरंगजेब समीरुद्दीन के अपहरण और हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले दोस्त का अपहरण किया, फिर उसकी हत्या कर शव के कई टुकड़े किए और सबूत मिटाने के लिए अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए।

murder News : मुंबई पुलिस से सूचना मिलने के बाद GRP रायपुर ने तत्काल कार्रवाई की। रेल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक तोबियस खाखा और थाना प्रभारी तुलेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर घेराबंदी की।

murder News : जांच के दौरान ट्रेन नंबर 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस के जनरल कोच से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को मुंबई पुलिस की टीम को सौंप दिया गया।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here