HomeChhattisgarhCG NEWS: CSPTCL कर्मचारियों को बड़ी राहत : महंगाई भत्ता 60% हुआ,...

CG NEWS: CSPTCL कर्मचारियों को बड़ी राहत : महंगाई भत्ता 60% हुआ, जनवरी से मिलेगा एरियर्स

Date:

Related stories

गौरी शंकर गुप्ता / रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा। नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावशील मानी जाएंगी।

CG NEWS: कंपनी के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। बढ़ा हुआ डीए मई 2026 के वेतन से लागू होगा, जिससे कर्मचारियों को इस महीने से अधिक वेतन मिलने लगेगा। महंगाई के दौर में इसे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

जनवरी से अप्रैल तक मिलेगा एरियर्स

CG NEWS: CSPTCL प्रबंधन ने केवल डीए बढ़ाने का फैसला ही नहीं लिया, बल्कि जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक के बकाया एरियर्स का भुगतान करने का भी निर्णय लिया है। कंपनी के अनुसार चार महीने का एरियर्स मई से अगस्त 2026 तक चार समान किस्तों में कर्मचारियों को दिया जाएगा।

READ MORE: छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव की तारीख घोषित, 11 मई से शुरू होगी प्रक्रिया, 1 जून को वोटिंग, 4 जून को रिजल्ट

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

CG NEWS: कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी नियमानुसार एरियर्स का लाभ दिया जाएगा। इससे रिटायर कर्मचारियों को भी आर्थिक राहत मिलेगी।

सरकार से पहले CSPTCL का फैसला

CG NEWS:विशेष बात यह है कि राज्य सरकार की आधिकारिक घोषणा से पहले ही CSPTCL ने अपने कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद अब राज्य के अन्य विभागों के कर्मचारियों में भी महंगाई भत्ता बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है।

READ MORE: CG NEWS: केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर स्थानांतरित एसपी आंजनेय वार्ष्णेय को बिलासपुर रेंज में दी गई भावभीनी विदाई

CG NEWS: कर्मचारियों के बीच कंपनी के इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है और इसे कर्मचारी हित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here