Sunday, September 27, 2026
Home Crime M.P Crime : मऊगंज ब्लाइंड मर्डर- घर में हाथ-पैर बंधा मिला महिला...

M.P Crime : मऊगंज ब्लाइंड मर्डर- घर में हाथ-पैर बंधा मिला महिला का शव, गांव में दहशत

Mauganj Blind Murder Case : मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुती सेंगरान गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 45 वर्षीय महिला उमा सिंह की घर के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घर के अंदर मिला खौफनाक मंजर

जब ग्रामीणों ने महिला के घर में जाकर देखा तो अंदर का दृश्य भयावह था। उमा सिंह का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, दोनों हाथ और पैर रस्सियों से पीछे की ओर बंधे थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और चेहरा भी ढका हुआ था। यह दृश्य देखकर ग्रामीण सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सुनियोजित और क्रूर हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह मामला बेहद सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है। जिस तरह महिला को बांधा गया और सांस रोकने का प्रयास किया गया, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना पुलिस, SDOP और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम मौके पर पहुंची। पूरे घर को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और हर एंगल से जांच की जा रही है।

दूसरी शादी बनी जांच का अहम एंगल

जानकारी के अनुसार, उमा सिंह के पहले पति का निधन हो चुका था और उन्होंने करीब दो महीने पहले ही दूसरी शादी की थी। अब यह पहलू भी पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है।
Read more : भारत-पाक युद्ध में ड्रैगन की एंट्री! ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के साथ खड़ा था चीन, दी थी टेक सपोर्ट

गांव में दहशत, लोग सहमे

इस दर्दनाक वारदात के बाद बहुती सेंगरान गांव में डर का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और पूरे इलाके में खौफ फैला हुआ है। ग्रामीणों के बीच सिर्फ एक ही सवाल है—आखिर इस क्रूर हत्या के पीछे कौन है?

पुलिस के सामने ब्लाइंड मर्डर की चुनौती

यह मामला एक ब्लाइंड मर्डर बन गया है, जिसमें पुलिस के पास फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं है। हालांकि जांच एजेंसियां हर पहलू पर काम कर रही हैं और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here