Thursday, May 7, 2026
34.1 C
Raipur

BAI में उत्तर प्रदेश का दबदबा! रविंद्र त्यागी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष…बोले- देशभर में लाएंगे बड़े बदलाव

Ravindra Tyagi BAI National President :  बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के इतिहास में 30 अप्रैल 2026 का दिन खास बन गया, जब हैदराबाद के होटल नोवोटेल में आयोजित मैनेजिंग कमेटी बैठक में गाजियाबाद के रविंद्र त्यागी को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस उपलब्धि को उत्तर प्रदेश और खासतौर पर गाजियाबाद के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

संगठन के सदस्यों ने इस सफलता का श्रेय BAI के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा को दिया, जिनके मार्गदर्शन और प्रयासों से यह मुकाम हासिल हुआ। श्री त्यागी कृष्णा ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीएमडी हैं। उनकी यह उपलब्धि अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और वर्षों के अनुभव का परिणाम मानी जा रही है।

मुंबई में होगा पदभार ग्रहण समारोह

BAI की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को मुंबई स्थित आर.जी. गांधी कॉन्फ्रेंस हॉल में “हैंडिंग ओवर एंड टेकिंग ओवर” समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान तत्कालीन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कंबोह रविंद्र त्यागी को औपचारिक रूप से पदभार सौंपेंगे। समारोह में B. Seenaiah, Lal Chand Sharma, S.K. Basu, S. Narasimha Reddy समेत कई पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और ट्रस्टी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

Ravindra Tyagi Elected BAI National President | Hyderabad Election

निर्माण उद्योग की चुनौतियों पर खुलकर बोले रविंद्र त्यागी

वारंगल में आयोजित सम्मान समारोह में रविंद्र त्यागी ने निर्माण क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध जैसे हालात, विशेषकर ईरान संकट, के कारण कच्चे माल, तेल और अन्य संसाधनों की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे निर्माण उद्योग गंभीर आर्थिक दबाव में है।

उन्होंने कहा कि कई बिल्डर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स तय समय में प्रोजेक्ट पूरे करने के बावजूद वित्तीय संकट झेल रहे हैं। सरकार को चाहिए कि निर्माण क्षेत्र को राहत देने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज और आसान ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराए।

MSME और GST व्यवस्था में राहत की मांग

रविंद्र त्यागी ने कहा कि देशभर के बिल्डर्स समय पर GST और टैक्स जमा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सरकारी सहयोग नहीं मिल रहा। उन्होंने MSME योजनाओं में बिल्डर्स को अधिक प्राथमिकता देने और बड़े स्तर पर फाइनेंशियल सपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार का बड़ा आधार है, इसलिए सरकार को इसे मजबूत करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने होंगे।

BAI का गौरवशाली इतिहास

कार्यक्रम में ऑल इंडिया वाइस प्रेसिडेंट वी. सत्यामूर्ति ने बताया कि BAI की स्थापना वर्ष 1941 में मुंबई में हुई थी। आज संगठन देशभर में 264 से अधिक केंद्रों के साथ कार्य कर रहा है और सार्वजनिक निर्माण क्षेत्र में इसकी मजबूत पहचान है।

उन्होंने कहा कि समय के साथ संगठन ने निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब नए नेतृत्व में यह और अधिक विस्तार करेगा।

संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.एन. रेड्डी ने कहा कि देश में निर्माण कंपनियां समय पर भुगतान न मिलने और बढ़ती लागत से जूझ रही हैं। ऐसे समय में BAI को ठेकेदारों और बिल्डर्स की आवाज बनकर मजबूती से काम करना होगा।

रविंद्र त्यागी के नेतृत्व को लेकर संगठन के सदस्यों में उत्साह देखा गया। सभी ने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में BAI नई ऊंचाइयों को छुएगा और देशभर के बिल्डर्स की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत पहल करेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

pm-janman-road-corruption-manipat: करोड़ों की सड़क चंद दिनों में उखड़ी! PM जनमन योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

pm-janman-road-corruption-manipat: अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन योजना...

umaria-health-center-construction-inspection: 5.73 करोड़ के अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी! कलेक्टर ने घटिया काम देख जताई नाराजगी

umaria-health-center-construction-inspection: उमरिया जिले के नौरोजाबाद में निर्माणाधीन 30 बिस्तरीय...

Related Articles

Popular Categories