Sunday, September 27, 2026
Home Health rajnagar-health-center-inspection: राजनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची नीति आयोग की टीम, साफ-सफाई और सुविधाओं...

rajnagar-health-center-inspection: राजनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची नीति आयोग की टीम, साफ-सफाई और सुविधाओं की हुई सराहना

rajnagar-health-center-inspection: छतरपुर जिले के राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नीति आयोग, नई दिल्ली की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया।

नीति आयोग के प्रतिनिधि दधीच इन्द्रोडिया ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अवधेश चतुर्वेदी के साथ स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सक कक्ष, पैथोलॉजी लैब, दवा वितरण केंद्र, प्रसव कक्ष, टीकाकरण केंद्र, लेप्रोसी कक्ष, कम्प्यूटर रूम, एनआरसी और रसोईघर सहित कुल 37 विभागों एवं कमरों का अवलोकन किया गया।

rajnagar-health-center-inspection: निरीक्षण के दौरान दधीच इन्द्रोडिया ने अस्पताल की साफ-सफाई और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं देश को स्वस्थ और विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बीएमओ डॉ. अवधेश चतुर्वेदी और पूरी टीम को बेहतर व्यवस्थाओं के लिए बधाई भी दी।

उन्होंने बताया कि राजनगर के अलावा खजुराहो अस्पताल और आंगनवाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया है।

rajnagar-health-center-inspection: इस दौरान डॉ. अरविंद्र गुप्ता, डॉ. महबूब सलमान, संतोषी यादव, एमएल परते, पुष्पेंद्र पटेल, सोनू यादव, यशोदा रैकवार सहित स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here