Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Bacheli Cricket Tournament : इंटक कप 2026: बचेली की रात में बारसूर...

Bacheli Cricket Tournament : इंटक कप 2026: बचेली की रात में बारसूर टाइगर्स का जलवा, रोमांचक फाइनल में बचेली कैपिटल को हराकर बने विजेता

Bacheli Cricket Tournament : बचेली (फकरे आलम खान): मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस और इंटक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘इंटक कप 2026’ का समापन बेहद रोमांचक रहा। 04 मई की रात खेले गए फाइनल मुकाबले में बारसूर टाइगर्स ने अपनी चमक बिखेरते हुए बचेली कैपिटल को मात दी और विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

जबरदस्त उत्साह और आतिशबाजी के बीच सम्मान लगातार 10 दिनों तक चले इस भव्य रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर था। जीत के बाद मैदान आतिशबाजी से जगमगा उठा। विजेता टीम को एनएमडीसी बचेली कॉम्प्लेक्स के एचओपी श्री श्रीधर कोडाली, महाप्रबंधक (एचआर) श्री महेश नायर और इंटक महासचिव श्री आशीष यादव ने ट्रॉफी प्रदान की।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच यूनियन के अध्यक्ष चंद्र कुमार मंडावी ने बताया कि इस आयोजन की नींव ग्रामीण और स्थानीय खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रखी गई थी। उन्होंने यह भी साझा किया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here