RAIGARH-POLICE-ACTION: रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात”, गांजा-शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

0
75

RAIGARH-POLICE-ACTION: Gouri Shankar Gupta: जिले में नशे और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों और शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। साइबर थाना, पुसौर, तमनार और छाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 6.200 किलो गांजा, 259 पाव देशी शराब और 31 लीटर महुआ शराब जब्त की है।
RAIGARH-POLICE-ACTION: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुसौर पुलिस और साइबर सेल को सूचना मिली थी कि सोढापाठ मंदिर के पास एक पान ठेले के पीछे गांजा छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी गुलाब यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से करीब 62 हजार रुपये कीमत का 6.200 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा लाकर बेचने की बात कबूल की।

RAIGARH-POLICE-ACTION: इसी दौरान पुलिस को झाड़ियों में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली। कार्रवाई में आरोपी दीपेश ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 259 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई।

RAIGARH-POLICE-ACTION: वहीं तमनार पुलिस ने ग्राम महलोई चौहानपारा में रेड कार्रवाई कर महिला आरोपी रजनी चौहान को 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। दूसरी ओर छाल पुलिस ने महिला आरोपी तुलेश्वरी यादव को 9 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा।

RAIGARH-POLICE-ACTION: छाल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे शराब कारोबारी प्रदीप कुमार बेहरा को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले आबकारी एक्ट के मामले में फरार था और गांव में छिपकर दोबारा शराब बेच रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की।

RAIGARH-POLICE-ACTION: सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here