Dhamtari Ganja Seized : धमतरी/सिहावा: धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिहावा पुलिस ने गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने सांकरा नाका पर घेराबंदी कर एक डस्टर कार से करीब 55 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 27 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
कैसे हुई कार्रवाई? 4 मई 2026 को पुलिस टीम सांकरा नाका पर सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मैनपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध रेनॉल्ट डस्टर कार (MH 45 AD 9001) को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में बने गुप्त खानों और पैकेटों में 38 बंडलों में भरा हुआ कुल 54 किलो 970 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह माल बलांगीर (ओडिशा) से खरीदकर नासिक (महाराष्ट्र) खपाने ले जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
-
अमोल अरुण ओढे़कर (33 वर्ष): जिला नासिक, महाराष्ट्र।
-
तनिष गायकवाड (19 वर्ष): जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र।
-
ऋषिकेश सिरसाट (23 वर्ष): जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिहावा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि धमतरी पुलिस ने महज 15 दिन पहले भी इसी चेक पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए 63 लाख से अधिक का गांजा पकड़ा था। एसपी ने नाकों पर तैनात अमले को प्रत्येक वाहन की सूक्ष्मता से जांच करने के कड़े निर्देश दिए हैं।









