CG NEWS : सीएम साय ने निभाया ग्रामीण का न्योता : कबीरधाम में पहुंचकर कराया गृह प्रवेश, PM आवास पर भावुक संवाद

Sanjay Sahu

CG NEWS : रायपुर — छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में एक बेहद आत्मीय और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक ग्रामीण के साधारण निमंत्रण को स्वीकार कर उसके घर पहुंचकर गृह प्रवेश कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री की सादगी और आमजन से जुड़ाव की झलक साफ नजर आई।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, ग्राम लोखान निवासी मोहन मरावी ने अपने नए पक्के घर के गृह प्रवेश के अवसर पर मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया था। जैसे ही उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री गांव के दौरे पर हैं, वे सीधे उनके पास पहुंचे और घर आने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने भी बिना देर किए इस न्योते को स्वीकार कर लिया और उनके घर पहुंच गए।

CG NEWS : मुख्यमंत्री के पहुंचते ही घर का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान के साथ नारियल फोड़कर, दीप प्रज्वलित कर गृह प्रवेश की रस्म पूरी कराई। इस दौरान परिवार के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। आसपास के ग्रामीण भी इस खास पल के साक्षी बने।

READ MORE: CG NEWS: सीएम ने मजदूरों संग जमीन पर बैठकर खाया ‘बोरे-बासी’, पहाड़ी इलाकों में पानी की समस्या पर जताई चिंता

CG NEWS : इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए मोहन मरावी से पूछा — “आवास कोन भेजिस?” इस पर मोहन ने जवाब दिया — “नरेंद्र मोदी।” यह छोटा-सा संवाद पूरे माहौल को भावुक बना गया और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभाव को दर्शाता नजर आया।

CG NEWS : मोहन मरावी ने बताया कि उनका यह घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला है। पहले उनका घर कच्चा था, लेकिन वर्ष 2024-25 में योजना स्वीकृत होने के बाद उन्होंने खुद मेहनत कर ईंट बनाकर चार कमरों का मजबूत पक्का मकान तैयार किया।

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने घर की गुणवत्ता और मोहन की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि जब सरकारी योजनाएं सही मायने में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं और उसमें लोगों की भागीदारी जुड़ती है, तब ही असली विकास संभव होता है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया।

READ MORE: CHHATTISGARH-TRANSFER-LIST: 10 दिन तक क्यों रुकी रही ट्रांसफर लिस्ट? शिक्षा विभाग के आदेशों पर उठे सवाल

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने परिवार को नए घर की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे प्रयास पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

CG NEWS : इस घटना ने एक बार फिर यह दिखाया कि जब शासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद होता है, तो विकास योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से नजर आती हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *