IPL 2026 in Raipur : रायपुर : रायपुर में 10 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबले के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है। दर्शक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी सीट बुक कर सकते हैं। इस दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। 2500 रुपए वाली सबसे सस्ती टिकटें बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में खत्म हो गईं।
IPL 2026 in Raipur : इस बार सभी टिकटें केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध हैं। 3300 से 8000 रुपए तक की टिकटें फिलहाल उपलब्ध हैं। वहीं 12 मई को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के लिए टिकट बुकिंग 4 मई से शुरू हो गई है।
IPL 2026 in Raipur : स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के मेरिट में शामिल छात्रों को यह मैच मुफ्त में दिखाने का निर्णय लिया है। इसके लिए संबंधित छात्रों को तय समय पर रायपुर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
IPL 2026 in Raipur : मैच के लिए डिजिटल एम-टिकट जारी किए जा रहे हैं। दर्शकों को फिजिकल टिकट की जरूरत नहीं होगी और एंट्री के लिए मैच के दिन क्यूआर कोड का उपयोग किया जाएगा, जो गेट खुलने से कुछ समय पहले ही एक्टिव होगा। यह व्यवस्था सुरक्षा और फर्जी एंट्री रोकने के लिए लागू की गई है।
IPL 2026 in Raipur : स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे और दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार प्रवेश करना होगा। री-एंट्री की अनुमति नहीं होगी और दो साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट अनिवार्य है।
IPL 2026 in Raipur : एम-टिकट केवल एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकेगा, जिसके बाद पुराने यूजर की एक्सेस समाप्त हो जाएगी। आयोजकों के अनुसार यह व्यवस्था ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए लागू की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने दर्शकों से अपील की है कि वे सीमित सामान के साथ समय से पहले स्टेडियम पहुंचे और जांच प्रक्रिया में सहयोग करें।









