Fake Branded Clothes : इंदौर में ब्रांडेड कपड़ों के नाम पर धोखाधड़ी: 8.70 लाख का नकली माल जब्त, देवास और उज्जैन के दो जालसाज गिरफ्तार

0
85

Fake Branded Clothes : इंदौर: इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने कॉपीराइट उल्लंघन के खिलाफ एक बड़ी स्ट्राइक की है। छावनी स्थित ताबा बिल्डिंग में संचालित ‘ह्यूमन इंटरप्राइजेज’ पर छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में नामी कंपनियों के नकली रेडीमेड गारमेंट्स जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने देवास और उज्जैन के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सस्ते कपड़ों पर महंगे ब्रांड्स के लोगो लगाकर ग्राहकों को चूना लगा रहे थे।

सांवरिया नगर के सुमित शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई पुलिस के अनुसार, सांवरिया नगर निवासी सुमित शर्मा की शिकायत के बाद एक टीम गठित कर ताबा बिल्डिंग में दबिश दी गई। मौके से पुलिस ने गौरव (निवासी देवास) और उमेश उपाध्याय (निवासी उज्जैन) को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से 1535 नग नकली टी-शर्ट, लोअर और जैकेट बरामद किए गए हैं। जब्त किए गए माल की बाजार में कुल कीमत लगभग 8 लाख 69 हजार रुपये बताई जा रही है।

धोखाधड़ी का तरीका: बाहरी राज्यों से लाते थे बिना ब्रांड के कपड़े पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। वे बाहरी राज्यों से बेहद कम दाम में बिना ब्रांड के कपड़े मंगवाते थे। इसके बाद इंदौर में ही उन कपड़ों पर नामी ब्रांडेड कंपनियों के नकली टैग और लोगो लगा दिए जाते थे। इन कपड़ों को असली बताकर ऊंचे दामों पर बाजारों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here