Wednesday, June 17, 2026
36.6 C
Raipur

M.P News : रीवा में सरकारी जमीन पर फिर कब्जे की कोशिश, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल

रीवा : रीवा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 30 स्थित कटरा मोहल्ले में सरकारी जमीन पर दोबारा अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। जैन धर्मशाला के पास स्थित बेशकीमती सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की गतिविधियां तेज होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

एक महीने पहले भी हुआ था कब्जे का प्रयास

स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब एक महीने पहले भी इसी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी। उस समय वार्डवासियों के विरोध और शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया था।लेकिन अब एक बार फिर उसी स्थान पर कब्जे की तैयारी शुरू होने से लोगों में प्रशासन के प्रति अविश्वास बढ़ गया है।

नगर निगम के अमले पर गंभीर आरोप

इस पूरे मामले में वार्ड पार्षद और स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि नगर निगम की जेसीबी मशीन पहले यहां सफाई के नाम पर पहुंची और उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कब्जे की प्रक्रिया शुरू हुई।वार्डवासियों का कहना है कि बिना प्रशासनिक संरक्षण के सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश संभव नहीं है।

पार्षद ने मांगी निष्पक्ष जांच

वार्ड पार्षद ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी जमीन पूरी तरह अतिक्रमणकारियों के कब्जे में चली जाएगी।उन्होंने नगर निगम के उड़नदस्ता दल से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

उड़नदस्ता टीम पर टिकी निगाहें

अब लोगों की नजर नगर निगम की उड़नदस्ता टीम पर टिकी हुई है। सवाल यह है कि क्या निगम प्रशासन इस अवैध कब्जे को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगा या फिर सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल जारी रहेगा।

शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता

रीवा शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण के मामलों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी जमीनों की सुरक्षा नहीं हुई तो आने वाले समय में ऐसे मामले और बढ़ सकते हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories