Bargi Dam Cruise Accident Update: बरगी डेम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। शनिवार देर शाम सर्च ऑपरेशन के दौरान दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान विराज सोनी (4 वर्ष) और श्री तमिल (5 वर्ष) के रूप में हुई है।

इन दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वहीं अब भी 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
Bargi Dam Cruise Accident Update: घटनास्थल पर सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। प्रशासन की निगरानी में राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।
Bargi Dam Cruise Accident Update: इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान और तेज कर दिया है।









