HomeMadhya PradeshVictim of lust : नौकरी के बहाने दरिंदों ने युवती को बनाया...

Victim of lust : नौकरी के बहाने दरिंदों ने युवती को बनाया हवस का शिकार, 48 घंटे बंधक रहने के बाद एग्जॉस्ट विंडो से निकलकर पहुंची थाने

Date:

Related stories

spot_imgspot_img

Victim of lust : मऊगंज। परिवार पर आए आर्थिक संकट के कारण रोजगार की तलाश में भटक रही एक युवती को नौकरी दिलाने के बहाने एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोप है कि इस दौरान दरिंदे ने युवती से न सिर्फ अपनी फर्म का काम कराया, बल्कि उसे 48 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। किसी तरह भंडारी परिसर स्थित कार्यालय के बाथरूम की एग्जॉस्ट खिड़की निकालकर भागी पीड़िता विश्वविद्यालय थाने पहुंची और अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Victim of lust : घटनाक्रम और शोषण के आरोप

घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि वह मूलतः मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वह पहले रीवा संभाग से बाहर एक जिले में काम कर रही थी। रीवा जिले में काम का विज्ञापन देखकर वह घर के नजदीक रहने की लालच में भंडारी कॉम्प्लेक्स चली आई। यहीं पर ‘आदर्श होम केयर’ में काम करने वाले मैनेजर नीरज पांडे ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।

Victim of lust : सहयोगी पर भी सवाल

युवती ने अपने बयान में परिसर में मौजूद अन्य कई लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के मुताबिक, परिसर में अन्य कई लोग आरोपी नीरज पांडे के सहयोगी थे, जिन्होंने आरोपी की गंदी नीयत जानते हुए भी न तो उसे सच्चाई से अवगत कराया और न ही उसे बंधक बनाए जाने के दौरान उसकी कोई मदद की। यह आरोप घटना में एक बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा करता है।

Victim of lust : पुलिस जांच शुरू

बहरहाल, पीड़िता की शिकायत पर विश्वविद्यालय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज पांडे के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि विश्वविद्यालय पुलिस इस दुष्कर्म के मामले में आरोपी के सहयोगी और षड्यंत्र करने वाले अन्य लोगों को भी आरोपी बनाती है या नहीं। पुलिस का यह कदम जांच की दिशा और कानूनी कार्रवाई की गंभीरता को निर्धारित करेगा।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here