Raipur Crime : शीतला चौक में चाकूबाजी: हत्या की नीयत से हमला करने वाला आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार

0
104
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के टिकरापारा इलाके में चाकूबाजी की गंभीर घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। मामला शीतला चौक मठपुरैना क्षेत्र का है, जहां युवक पर जानलेवा हमला किया गया था।

Raipur Crime : घटना 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे की है। शिकायतकर्ता लक्की पाल ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई निशांत पाल अपने दोस्त के साथ शीतला चौक के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान मनोज यादव उर्फ दादू यादव वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी अपने घर गया और लोहे का धारदार चाकू लेकर वापस लौटा। उसने निशांत पाल को जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर हमला कर दिया।

 

READ MORE: Raipur Crime : 63 लाख की इंश्योरेंस ठगी: ICICI के पूर्व सेल्स मैनेजर गिरफ्तार, निवेश के नाम पर किया गबन

Raipur Crime : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

Raipur Crime : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना टिकरापारा पुलिस ने विशेष टीम बनाकर फरार आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिरों से मिली जानकारी और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को कुछ ही समय में पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद किया गया।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज यादव उर्फ दादू यादव (30 वर्ष), निवासी शीतला चौक मठपुरैना, रायपुर के रूप में हुई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Raipur Crime : पुलिस अधिकारियों ने शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं और ऐसे मामलों में लगातार पेट्रोलिंग व निगरानी बढ़ाई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here