GST department raid : माइंस ठेकेदार के घर और दफ्तर पर देर रात GST विभाग का छापा, कई दस्तावेज जब्त

Sanjay Sahu
GST department raid

GST department raid : भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के Bhanupratappur में GST विभाग ने माइंस ठेकेदार अरविंद साहू के घर और दफ्तर पर देर रात छापा मारा। यह कार्रवाई शुक्रवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई और लगभग 2 घंटे तक चली। इस दौरान दिल्ली और Raipur से आई संयुक्त टीम दो गाड़ियों में मौके पर पहुंची।

GST department raid : टीम ने बाजारपार स्थित निवास और दल्लीरोड स्थित कार्यालय में एक साथ जांच की। छापेमारी के दौरान वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की गई। जानकारी के अनुसार, जांच के बाद टीम कुछ अहम दस्तावेज और प्रिंटर सहित अन्य सामान अपने साथ ले गई।

GST department raid : बताया जा रहा है कि अरविंद साहू, Neco Jaiswal Group की खदानों में ठेके का काम करता है। खास बात यह रही कि पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई और स्थानीय पुलिस को भी इसकी पूर्व सूचना नहीं थी।

GST department raid : गौरतलब है कि इससे पहले भी साहू के रायपुर स्थित कार्यालय पर GST विभाग द्वारा छापेमारी की जा चुकी है। फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *