Saturday, May 2, 2026
38.1 C
Raipur

जबलपुर : बरगी डैम हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा फैसला! M.P में क्रूज संचालन पर रोक

जबलपुर   :  जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पूरे राज्य में क्रूज संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं मध्यप्रदेश सरकार ने भी मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

प्रदेशभर में क्रूज सेवाएं बंद

मुख्यमंत्री मोहन यादव और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि अब फिटनेस जांच और सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद ही क्रूज संचालन की अनुमति दी जाएगी।

इसके साथ ही क्रूज चालक की योग्यता और प्रशिक्षण की जांच भी अनिवार्य कर दी गई है। सरकार का कहना है कि सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Read more : Chhattisgarh में मौसम बदलेगा करवट, 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

हादसे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

बरगी डैम हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में क्रूज पायलट, क्रूज हेल्पर, टिकट काउंटर प्रभारी और होटल मैकल रिसॉर्ट एवं बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित कर दिया गया है।इसके अलावा रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच किया गया है।

चक्रवात को माना जा रहा हादसे की वजह

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे की वजह अचानक बना चक्रवाती मौसम माना जा रहा है। हालांकि पूरी सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।सरकार ने विशेषज्ञों की टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

रेस्क्यू टीम के साहस को मिलेगा सम्मान

सीएम मोहन यादव ने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीम की सराहना करते हुए कहा कि बचाव दल ने क्रूज को काटकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।उन्होंने घोषणा की कि जिन जवानों और कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में बहादुरी दिखाई, उन्हें 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

सुरक्षा नियमों की होगी सख्त निगरानी

हादसे के बाद सरकार अब पर्यटन स्थलों पर संचालित सभी वॉटर एक्टिविटी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेगी। आने वाले समय में नए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए जा सकते हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

‘नो बेड’…रायपुर AIIMS में बढ़ा मरीजों का दबाव! बेड और जांच सुविधाओं की कमी से मरीज परेशान

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों...

Related Articles

Popular Categories