Raipur Police DCP Inspection : रायपुर डीसीपी का खमतराई थाने में औचक निरीक्षण: अपराध रजिस्टर और मालखाने की पड़ताल, लापरवाहों को दी चेतावनी

0
86

Raipur Police DCP Inspection : रायपुर: राजधानी रायपुर के उत्तर क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (DCP) मयंक गुर्जर ने बुधवार, 29 अप्रैल को थाना खमतराई का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा सहित थाने के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

रिकॉर्ड और मालखाने की जांच: डीसीपी ने थाने के अपराध रजिस्टर, मालखाना और लंबित प्रकरणों की स्थिति का अवलोकन किया. उन्होंने मालखाने में रखी जब्त संपत्तियों के विधिवत दस्तावेजीकरण और सुरक्षा मानकों की जांच की. साथ ही, उन्होंने पुराने पड़े जब्त वाहनों के नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए. औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते उन्होंने थाना परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘ग्रीन बेल्ट’ विकसित करने पर भी जोर दिया.

अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश: श्री गुर्जर ने लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने को कहा. डीसीपी ने विशेष रूप से महिला, बाल सुरक्षा और साइबर अपराधों के मामलों में अधिक तत्परता और संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए हैं.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here