CG NEWS : दुर्ग के बाद बिलासपुर में ED की कार्रवाई, सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी

0
137
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : दुर्ग के बाद अब बिलासपुर में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई तेज हो गई है। ईडी की टीम शहर के सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

CG NEWS : विवेक अग्रवाल की मध्यनगरी चौक में ‘श्रीराम ज्वेलर्स’ नाम से दुकान है। बताया जा रहा है कि उनके भाई विकास अग्रवाल का नाम कथित शराब घोटाले में सामने आया है और उन्हें आरोपी अनवर ढेबर का करीबी माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, विकास अग्रवाल इस मामले में फरार चल रहे हैं।

CG NEWS : सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई 2000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़े नेटवर्क की जांच के तहत की जा रही है। ईडी की टीम कारोबारी से जुड़े दस्तावेजों और लेनदेन की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

CG NEWS : गौरतलब है कि इससे पहले दुर्ग में भी ईडी ने भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के निवास पर छापा मारा था। दोनों जगहों पर चल रही कार्रवाई को बड़े आर्थिक मामलों की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here