Thursday, April 30, 2026
38.1 C
Raipur

सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी! BJP नेता के भांजे-जीजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बिहार के सीवान जिले में एक बार फिर अपराधियों ने खुलेआम गोलीबारी कर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। मंगलवार शाम बदमाशों ने भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के रिश्तेदारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में भाजपा नेता के भांजे की मौत हो गई, जबकि उनके जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

तिलक समारोह में जाते समय हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता मनोज सिंह के रिश्तेदार तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी थी और किसी का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान वहां से गुजर रही एक दूसरी कार उनकी गाड़ी से सट गई, जिससे कार पर स्क्रैच आ गया। मामूली टक्कर को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

कहासुनी के बाद चली गोलियां

बताया जा रहा है कि कार पर निशान पड़ने से नाराज चंदन सिंह ने दूसरी कार चालक को फटकार लगा दी। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने अचानक हथियार निकाल लिया और चंदन सिंह तथा उनके बेटे हर्ष सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी।गोली लगते ही दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
Read more : भोपाल में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन! MDMA ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल में बेटे को मृत घोषित किया गया

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हर्ष सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं चंदन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।इस वारदात के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बिहार की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

सीवान में हुई इस घटना ने एक बार फिर बिहार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है और मामूली विवाद भी खूनी संघर्ष में बदल रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर होगा बड़ा प्रस्ताव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र...

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह को मिली नई कमान! बने CISF साउथ जोन-2 के DIG

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस...

मध्य प्रदेश में आज स्वगणना का आखिरी दिन, 1 मई से शुरू होगी घर-घर जनगणना

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश में चल रही...

IPL मैच देखने पहुंचे विनोद कांबली! वायरल वीडियो ने फैंस को किया भावुक…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का...

Related Articles

Popular Categories