Rohan Tanna GST Arrest : रायपुर DGGI का बड़ा खुलासा: करोड़ों के फर्जी ITC घोटाले में रोहन तन्ना फिर रडार पर; ₹27.80 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला

VIKASH KHALKHO

Rohan Tanna GST Arrest : रायपुर: वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (DGGI) रायपुर की टीम ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। जांच के केंद्र में M/s Shristi Construction नामक फर्म है, जिसके जरिए बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति के केवल कागजों पर फर्जी बिल जारी कर ₹27.80 करोड़ की अवैध आईटीसी का खेल खेला गया। इस मामले में DGGI ने पहले ही एक मुख्य आरोपी चंदन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।

पुराना खिलाड़ी है रोहन तन्ना: जांच में इस घोटाले के पीछे ‘रोहन तन्ना’ को प्रमुख मास्टरमाइंड में से एक के रूप में चिन्हित किया गया है। गौरतलब है कि रोहन तन्ना का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह वर्ष 2021 में भी सात करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी मामले में गिरफ्तार हो चुका था और वर्तमान में जमानत पर बाहर था। हालिया जांच के अनुसार, सृष्टि कंस्ट्रक्शन के माध्यम से ₹17.18 करोड़ का अवैध लाभ लिया गया और ₹10.62 करोड़ की फर्जी आईटीसी अन्य फर्मों को पास की गई।

कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी: यह पूरा कृत्य सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 16 का स्पष्ट उल्लंघन है। चूंकि फर्जीवाड़ा करोड़ों में है, इसलिए धारा 132 के तहत इसे संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में रखा गया है। DGGI के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस सिंडिकेट से जुड़ी अन्य फर्मों और व्यक्तियों की भूमिका की भी सघनता से पड़ताल की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *