mp news: भीषण गर्मी में बैढ़न बस स्टैंड पर अव्यवस्था, बंद पड़े पंखों से यात्री परेशान

Rahul Goshwami

mp news: जिला मुख्यालय स्थित बैढ़न अंतरराज्यीय बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय इन दिनों अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। भीषण गर्मी के बीच यहां लगे पंखे बंद पड़े हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमाओं से जुड़े इस प्रमुख बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। ऐसे में नगर निगम द्वारा बनाए गए प्रतीक्षालय में बुनियादी सुविधाओं का अभाव यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

गर्मी में बैठना भी मुश्किल
यात्रियों का कहना है कि तेज गर्मी में प्रतीक्षालय से राहत की उम्मीद रहती है, लेकिन यहां पंखे बंद होने के कारण बैठना भी कठिन हो गया है। स्थिति और विडंबनापूर्ण तब दिखती है जब दिन के समय भी लाइटें जलती रहती हैं, जो व्यवस्थाओं में लापरवाही को दर्शाती हैं।

मेंटेनेंस कार्य शुरू नहीं
जानकारी के अनुसार प्रतीक्षालय के रखरखाव के लिए कुछ दिन पहले ठेका दिया गया था, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। तीन दिन पूर्व नगर निगम आयुक्त द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण भी किया गया था, इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों में नाराजगी
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जहां एक ओर जिले के डीएमएफ फंड का उपयोग अन्य जगहों पर किया जा रहा है, वहीं शहर के प्रमुख बस स्टैंड पर बुनियादी सुविधाएं भी दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। गर्मी शुरू होने से पहले निरीक्षण और प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद काम का धरातल पर न दिखना कई सवाल खड़े करता है।

mp news: आंशिक राहत, लेकिन समस्या बरकरार
हालांकि पेयजल की व्यवस्था किसी हद तक ठीक बताई जा रही है, लेकिन पंखों का बंद होना सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस ओर कब ठोस कदम उठाता है और यात्रियों को गर्मी से राहत मिल पाती है या नहीं।

mp news: सिंगरौली में सनसनी, हादसे के बाद 1.60 लाख का ‘समझौता’, बिचौलियों पर रकम हड़पने का आरोप

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *