CG NEWS: रफ्तार का कहर: मोहला-मानपुर में कार पलटने से 10 घायल, बिलासपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत

Sanjay Sahu

मोहला-मानपुर/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाओं में मोहला-मानपुर क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। वहीं बिलासपुर में कार और ऑटो की टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NH-930 पर बड़ा हादसा, 10 लोग घायल
CG NEWS:  मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक अंतर्गत नेशनल हाईवे-930 पर खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमानसुर के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार एक अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में सवार सभी 10 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

READ MORE: CG Crime: रायपुर में 50 लाख की लूट का पर्दाफाश: ड्राइवर ने रची साजिश, महिला समेत 7 गिरफ्तार

CG NEWS: बताया जा रहा है कि सभी लोग बालोद जिले के भरदा कला गांव के निवासी हैं और कांकेर जिले के शिलपट गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

CG NEWS: घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

एक दिन पहले भी हुआ था बड़ा हादसा
CG NEWS: गौरतलब है कि इसी नेशनल हाईवे-930 पर एक दिन पहले भी खड़गांव थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ था। एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई थी और करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

READ MORE: CG Crime: आईपीएल सट्टेबाजी पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: “ऑपरेशन अंकुश” में 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में टक्कर से महिला की मौत
CG NEWS: वहीं दूसरी ओर बिलासपुर में कार और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की जान चली गई। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर बढ़ती लापरवाही और तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है।

CG NEWS: लगातार हो रहे इन हादसों के बीच प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के सामने चुनौती बढ़ती जा रही है। जरूरत है कि सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *