CG NEWS :भानुप्रतापपुर : भानुप्रतापपुर क्षेत्र में आरी डोंगरी लौह खदान को लेकर माहौल गरमा गया है। सांसद के बयान से नाराज मजदूरों और ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए खदान का उत्पादन ठप कर दिया।
CG NEWS :जानकारी के अनुसार, मलबा धंसने की घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे भोजराज नाग ने खदान प्रबंधन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे मजदूरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।
CG NEWS :इसी मुद्दे को लेकर ग्राम पर्रेकोडो में बड़ी आमसभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, ट्रांसपोर्टर और खदान मजदूर शामिल हुए। सभा में लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक मंच पर संयमित भाषा का उपयोग करना चाहिए।
CG NEWS :ग्रामीणों ने यह भी बताया कि खदान शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और स्थानीय आदिवासी समुदाय की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। इसी के साथ, जिस अधिकारी के लिए अपशब्द कहे गए थे, उनका सार्वजनिक सम्मान कर लोगों ने विरोध दर्ज कराया।
CG NEWS :बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब सांसद के बयान को लेकर विवाद हुआ हो। हालांकि जनप्रतिनिधि होने के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है, लेकिन इस बार स्थानीय लोगों का विरोध खुलकर सामने आया है।











