Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Barwani Religious Conversion Case : बड़वानी में धर्मांतरण का दबाव: अस्पतालकर्मी महिला...

Barwani Religious Conversion Case : बड़वानी में धर्मांतरण का दबाव: अस्पतालकर्मी महिला से मारपीट, आरोपी असलम खान के खिलाफ केस दर्ज

Barwani Religious Conversion Case : बड़वानी: जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत ने शहर में सनसनी फैला दी है। अस्पताल में कार्यरत एक महिला ने सिलावद निवासी असलम खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी उसे लंबे समय से मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता ने अपनी और अपने पुत्र की सुरक्षा को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है।

अस्पताल पहुंचकर दी जान से मारने की धमकी: शिकायत के अनुसार, पीड़िता और आरोपी वर्ष 2016 से साथ रह रहे थे, लेकिन विवादों के चलते 2024 में अलग हो गए। महिला का आरोप है कि अलग होने के बाद भी असलम ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। 19 अप्रैल को घर में घुसकर मारपीट करने के बाद, आरोपी 24 अप्रैल की रात अस्पताल (कार्यस्थल) पहुँच गया। वहां उसने महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान महिला के बचाव में आए परिचितों के साथ भी आरोपी ने मारपीट की।

हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश: घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन की कार्यकर्ता उषा वाशनिया और स्थानीय युवक पवन पीड़िता के समर्थन में थाने पहुँचे। उषा वाशनिया ने इस घटना को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ऐसे सुनियोजित दबाव के खिलाफ डटकर खड़ा होना चाहिए।

पुलिस जांच शुरू: कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल, रिहायशी इलाके और कार्यस्थल पर हुई इस गुंडागर्दी के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here