Rewa Illegal Firework Raid : रीवा में बारूद के ढेर पर रिहायशी इलाका: स्कूल के पास मिला स्पार्कल का जखीरा, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

VIKASH KHALKHO

Rewa Illegal Firework Raid : रीवा (संवाददाता विकास बघेल): शहर के उर्रहट रिहायशी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने ‘सुविधा सर्विसेज’ नामक फर्म पर छापा मारा। एक निजी स्कूल से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित इस फर्म में भारी मात्रा में ड्राई आइस और स्पार्कल (आतिशबाजी) का भंडारण पाया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि घनी आबादी वाले क्षेत्र में बिना किसी पुख्ता इंतजाम के खतरनाक फायरवर्क का स्टॉक किया गया था।

बिना एनओसी के चल रहा था काला कारोबार: जांच में सामने आया है कि सुविधा सर्विसेज के संचालक पुष्पराज कुशवाहा द्वारा मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में ड्राई आइस और स्पार्कल की सप्लाई की जाती है। चौंकाने वाली बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर भंडारण के बावजूद फर्म के पास नगर निगम से फायर सेफ्टी की एनओसी (NOC) नहीं थी और न ही मौके पर अग्निशमन के कोई प्रबंध मिले।

कानूनी घेरे में संचालक: कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला ने बताया कि स्पार्कल को पटाखों की श्रेणी में रखा जाता है और नियमतः रिहायशी इलाकों में इसका भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रशासनिक टीम ने फर्म से जुड़े सभी दस्तावेजों को तलब किया है। मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों की जांच और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आधार पर संचालक के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *