Friday, April 24, 2026
41.1 C
Raipur

CG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे: शिक्षक की मौत, कई घायल, एम्बुलेंस पलटी

CG ACCIDENT : रायपुर : छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में आज कई गंभीर सड़क हादसे सामने आए, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में शिक्षक अजीत डाहिरे की जान चली गई। वे बाइक से अपने गांव जा रहे थे, तभी झाफल के पास महाराणा प्रताप स्कूल के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे जांच जारी है।

CG ACCIDENT : बस्तर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर किलेपाल के पास इनोवा कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि एक दंपति इलाज कराकर लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक का टायर भी फट गया। घायलों को पहले किलेपाल स्वास्थ्य केंद्र और फिर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

CG ACCIDENT : वहीं सरगुजा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। तीनों घटनाओं के बाद संबंधित इलाकों में पुलिस जांच और राहत कार्य जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी,  22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : रीवा में PM आवास योजना में बड़ा घोटाला! गरीब का ‘घर’ फाइलों से गायब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के...

Related Articles

Popular Categories