MP News: लंबे इंतजार के बाद खुला पदों का पिटारा! चार आयोगों में हुई बड़ी नियुक्तियां, सियासत गरम

Rahul Goshwami

MP News: मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चार अहम आयोगों के अध्यक्षों के नाम तय कर दिए हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि सरकार अब नियुक्तियों की प्रक्रिया को तेजी देने के मूड में है।

जारी सूची के अनुसार, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद पर कैलाश जाटव, महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल और बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा को बनाया गया है।

MP News: इन नियुक्तियों को सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से लंबित इन पदों को लेकर सरकार और संगठन के बीच लगातार मंथन चल रहा था, जिसके बाद अब सहमति बन पाई है।

माना जा रहा है कि आयोगों में नियुक्तियों के बाद अब निगम-मंडलों और अन्य बोर्ड्स में भी जल्द ही नियुक्तियों का सिलसिला तेज होगा। इसके जरिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के साथ राजनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है।

MP News: राजनीतिक गलियारों में इन नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं और अब सबकी नजर आने वाली निगम-मंडल सूची पर टिकी हुई

MP News: भोपाल STF की बड़ी कार्रवाई फिरौती गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *