MP News: दूषित पेयजल पर महापौर का गुस्सा, स्वास्थ्य अधिकारी को दी सीवर में डालने की धमकी

Rahul Goshwami

MP News: रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 स्थित आदर्श नगर में दूषित पेयजल की शिकायतों के बीच महापौर अजय मिश्रा बाबा का गुस्सा फूट पड़ा। इलाके में पिछले एक सप्ताह से नलकूपों से सीवर मिला पानी आने की सूचना मिलने पर महापौर गुरुवार सुबह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टेक्निकल टीम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मुरारी कुमार मौके पर नहीं पहुंचे। स्थानीय रहवासियों ने महापौर को बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई कर्मी अक्सर क्षेत्र में नहीं आते, जिससे समस्या और बढ़ गई है।

MP News: इस पर नाराज महापौर ने फोन पर ही स्वास्थ्य अधिकारी को फटकार लगाई। बातचीत के दौरान जब अधिकारी ने क्षेत्र में नियमित भ्रमण का दावा किया, तो महापौर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें सीवर लाइन में डालने तक की चेतावनी दे दी।

घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने इस बातचीत का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

MP News: मामले ने तूल पकड़ लिया है, वहीं नगर निगम की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

MP News: होटल के कमरे में खामोशी बनी रहस्य, दरवाजा खुलते ही सामने आया प्रेमी जोड़े की मौत का मंजर

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *