Raipur Crime :रायपुर में बीटेक पास शातिर चोर गिरफ्तार, 13 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime :रायपुर : रायपुर में पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी राहुल वर्मा, जो बी.टेक. डिग्रीधारी है, शहर के अलग-अलग इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी करता था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम ने उसे पकड़कर उसके कब्जे से चोरी के 13 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 5.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

Raipur Crime :पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन, पंडरी, सरस्वती नगर, कोतवाली, डीडी नगर, देवेन्द्र नगर, मौदहापारा और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में 11 मामलों में अपराध दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदातों को कबूल कर लिया।

Raipur Crime :जांच में यह भी सामने आया है कि राहुल वर्मा पहले भी वर्ष 2023 में 40 से अधिक वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *