CG Incident: सरायपाली में चलती कार में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; रायगढ़ में खड़ी बाइक जली

Sanjay Sahu

महासमुंद/रायगढ : छत्तीसगढ़ में आगजनी की दो घटनाओं ने गुरुवार को लोगों को दहला दिया। महासमुंद जिले के सरायपाली में चलती कार में अचानक आग लग गई, जबकि रायगढ़ में एक खड़ी बाइक धू-धू कर जल उठी। राहत की बात यह रही कि दोनों ही घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।

चलती कार बनी आग का गोला

CG Incident: सरायपाली के पदमपुर रोड स्थित गुरु नानक चौक के पास एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चलते वाहन से धुआं उठते ही कुछ ही सेकंड में आग की लपटें तेज हो गईं।

CG Incident: कार चालक खेम लाल साहू (निवासी दुलारपाली) ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

READ MORE: CG Crime: क्लीनिक से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, आरोपी गिरफ्तार; रायगढ़ में हाई-टेक नेटवर्क का भंडाफोड़

CG Incident: सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

रायगढ़ में बाइक में अचानक आग

CG Incident: वहीं रायगढ़ शहर में कार्मेल स्कूल के पास आदित्य बिजनेस पार्क कॉम्पलेक्स के सामने खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। चश्मदीदों के अनुसार, बाइक से पहले धुआं निकला और फिर आग ने तेजी से पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

CG Incident: स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जांच में पेट्रोल लीकेज या इंजन की तकनीकी खराबी को आग का कारण माना जा रहा है।

सतर्कता से टला बड़ा हादसा

CG Incident: जिस जगह बाइक में आग लगी, वहां आसपास कई अन्य वाहन भी खड़े थे। लोगों ने तुरंत उन्हें हटाकर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

READ MORE: CG Crime : रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *