HomeChhattisgarhRajnandgaon News : थानेदार सस्पेंड- रेत माफियाओं से टीआई का गठजोड़ आया...

Rajnandgaon News : थानेदार सस्पेंड- रेत माफियाओं से टीआई का गठजोड़ आया सामने, SP ने एक्शन लेते हुए किया सस्पेंड

Date:

Related stories

Rajnandgaon News : राजनांदगांव । राजनांदगांव में रेत माफियाओं के साथ गठजोड़ रखने वाले थानेदार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई ने ग्रामीणों के उस गंभीर आरोप पर मुहर लगा दी है, जिसमें ग्रामीणों ने गोलीकांड के बाद पुलिस और माइनिंग के संरक्षण में रेत का अवैध खनन चलने का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया में टीआई का गोलीकांड के आरोपी खनन माफिया से बातचीत का वीडियों वायरल होने के बाद SP ने सोमनी थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

Rajnandgaon News : गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला के ग्राम मोहड़ा में अवैध रेत खनन का विरोध करने पर माफियाओं ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी थी। गोलीकांड की इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गयी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम और अवैध खनन के कारोबार को पुलिस और माइनिंग विभाग का संरक्षण मिलने का गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। लिहाजा पुलिस ने वारदात के बाद आनन फानन में वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी।

 

Rajnandgaon News : इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोमनी थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन का एक वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें थानेदार उक्त वारदात के आरोपी से मोबाइल पर बातचीत कर गोपनीय जानकारी साझा कर रहे हैै। ग्राम मोहड़ा में हुए गोलीकांड के बाद टीआई का वीडियों वायरल होने से पुलिस के इमेज पर एक बार फिर बट्टा लगा है। लिहाजा राजनांदगांव एसपी ने गोलीकांड के इस मामले पर कड़ा एक्शन लेते हुए सोमनी थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here