Friday, February 13, 2026
30.1 C
Raipur

Breaking News: अग्रवाल मिनरल फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रेत से भरा बैग गिरने से महिला की मौत, दो घायल

Breaking News: दुर्ग। भिलाई के छावनी क्षेत्र स्थित अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को एक गंभीर हादसा हो गया। फैक्ट्री परिसर में लगे ओवरहेड क्रेन से रेत से भरा जंबो बैग अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में वहां काम कर रही तीन महिलाएं आ गईं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Breaking News: मृतक महिला की पहचान जयंती साहू के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में फायर ब्रिक्स बनाने के कार्य में लगी हुई थीं। हादसे के समय तीनों महिलाएं काम में व्यस्त थीं। बैग गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जयंती साहू को मृत घोषित कर दिया।

Breaking News: सूचना पर छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Breaking News: फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मृतका के परिजनों को किसी तरह के मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है, जिससे परिजन आक्रोशित हैं। पुलिस द्वारा हादसे की जांच के बाद लापरवाही की स्थिति में फैक्ट्री प्रबंधन पर कार्रवाई हो सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

GPT-5.3-Codex-Spark : OpenAI का नया शाहकार! लॉन्च किया रियल-टाइम कोड लिखने वाला AI मॉडल, जानें इसके फीचर्स

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds