cg news: कार से 127 किलो गांजा बरामद, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Rahul Goshwami

cg news: धमतरी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 63 लाख से ज्यादा कीमत का गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिहावा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सांकरा स्थित फॉरेस्ट नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई।

तलाशी के दौरान कार की डिक्की से टेप से पैक 62 पैकेट गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर कुल 127.09 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 63 लाख 54 हजार रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे के साथ कार, मोबाइल फोन और नगद रकम भी जब्त की है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 72 लाख 71 हजार रुपये बताई गई है।

cg news: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

cg news: पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

CG NEWS : महासमुंद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 94 हेक्टेयर जमीन कब्जा मुक्त, 52 गिरफ्तार

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *